Ajay - An introduction
अजय कुमार सिंह एक कवि, एक समाज कल्याण कार्यकर्ता, एक खिलाड़ी और एक केंद्र सरकार के अधिकारी हैं जो वर्तमान में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के रूप में कोलकाता में कार्यरत हैं । उनका जन्म उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हुआ था लेकिन उनका पालन-पोषण स्टील सिटी बर्नपुर - पश्चिम बंगाल के एक छोटे से शहर में हुआ था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से भूगोल में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की और तत्पश्चात बैंगलोर के एम एस रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से प्रबंधन में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की । निजी क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों तक कार्य करने के बाद 2013 में इनका चयन UPSC से सहायक भविष्य निधि आयुक्त के रूप में हुआ । ये जबलपुर, दिल्ली, बंगलौर, दुर्गापुर शहरों में निजी व सरकारी क्षेत्र में कार्य कर चुके है।
जब भी जहाँ भी समय मिलता है अजय अपने विचारों को कलमबद्ध कर लेते है। इन्होंने 4000 से ज्यादा कविताओं, गीत, भजन, शायरी, ग़ज़ल की रचना की है और इन्होंने ' चाँद के पार चलो' सहित दो पुस्तकों में सह लेखन का कार्य किया है
अजय एक सरकारी अधिकारी के रूप में अपना कार्य करने के साथ ही साथ समाज सेवा में भी निरंतर योगदान देते रहते है । उन्होंने 2020 में बर्नपुर में हमारा संकल्प नाम से एक NGO की स्थापना की जो शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में बहुत अच्छा कार्य कर रही है | ये अपना खाली समय किताब पढने में और छात्रों को पढ़ाकर बिताते हैं और इनका सपना है कि गांवों के लाखों छात्रों को विशेष रूप से उन पिछड़े क्षेत्रों के छात्रों को पढ़ाया जाए और वो शिक्षा संबंधी सुविधाएं मुहैया कराई जाए जो सुविधाएं उन्हे नहीं मिल पा रही हैं ।
कविता, गीत, ग़ज़ल लिखने के अलावा ये उपन्यास भी लिखते है और आशा है निकट भविष्य में इनकी पहली उपन्यास ' Transmutation of an I - An eye opener प्रकाशित होगी ।
Email - ajay9119@gmail.com

Comments
Post a Comment