अजय कुमार सिंह एक कवि, एक समाज कल्याण कार्यकर्ता, एक खिलाड़ी और एक केंद्र सरकार के अधिकारी हैं जो वर्तमान में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त के रूप में कोलकाता में कार्यरत हैं । उनका जन्म उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में हुआ था लेकिन उनका पालन-पोषण स्टील सिटी बर्नपुर - पश्चिम बंगाल के एक छोटे से शहर में हुआ था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से भूगोल में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की और तत्पश्चात बैंगलोर के एम एस रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से प्रबंधन में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की । निजी क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों तक कार्य करने के बाद 2013 में इनका चयन UPSC से सहायक भविष्य निधि आयुक्त के रूप में हुआ । ये जबलपुर, दिल्ली, बंगलौर, दुर्गापुर शहरों में निजी व सरकारी क्षेत्र में कार्य कर चुके है। जब भी जहाँ भी समय मिलता है अजय अपने विचारों को कलमबद्ध कर लेते है। इन्होंने 4000 से ज्यादा कविताओं, गीत, भजन, शायरी, ग़ज़ल की रचना की है और इन्होंने ' चाँद के पार चलो' सहित दो पुस्तकों में सह लेखन का कार्य किया है अजय एक सरकारी अधिकारी के रूप में अपना कार्य करने के साथ ही सा...